बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। नगर पालिका की ओर से शहर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चला जा रहा है। सोमवार को सिविल लाइन मोहल्ले में घर-घर जाकर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया। पालिका के ब्रांड एंबेस्डर कुलदीप शुक्ला ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी का निवास होता है। यह हमारे वेद भी कहते हैं। उन्होंने वैज्ञानिक तर्क देते हुए कहा कि घर स्वच्छ रहेगा तो बीमारियां दूर रहेंगी और आपका इलाज में जा रहा लाखों रुपये बचेगा। कहा कि कूड़ा-कचड़ा का निस्तारण सुव्यवस्थित ढंग से करें। इससे मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। सूखा कचड़ा नीले व गीला कचड़ा हरे डिब्बे में डालें। सुबह जैसे ही पालिका का वाहन वाहन आए तो उसमें इसे डालें। सड़कों पर इधर-उधर बिल्कुल न फेंके। इस दौरान नगर पालिका के सफाई...