बांदा, अक्टूबर 27 -- Banda News: बांदा। कमासिन से लखनऊ कोचिंग जाने के बहाने लापता हुई युवती के मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाया है। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और मानव तस्करी की आशंकाओं को खारिज करते हुए न्यायालय प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने माना कि युवती पूर्ण रूप से बालिग है। अपनी मर्जी से जीवन जीने का फैसला ले चुकी है। अदालत ने मामले में पुलिस विवेचना या केस दर्ज करने का पर्याप्त आधार न पाते हुए पीड़िता की मां द्वारा दाखिल प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। कमासिन की बृजरानी ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया था 3 जुलाई 2026 को तड़के 4 बजे 19 वर्षीय बेटी लखनऊ के एक हॉस्टल में कोचिंग के लिए निकली थी। मोबाइल बंद आने पर तलाश की और कमासिन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच परिजनों को इंस्टाग्राम पर मोनिका की फोटो गांव के...