बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। चित्रकूटधाम सम्भाग, बांदा के वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों के लिए 23 अक्टूबर को निर्धारित परिवहन मेला निरस्त कर दिया गया है। आरटीओ सौरभ सिंह ने बताया कि मंडल मुख्यालय स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में 23 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाला 'परिवहन मेला' अपरिहार्य कारणों के चलते निरस्त कर दिया गया है। परिवहन विभाग द्वारा आम जनता को वाहन संबंधी समस्त सेवाएं एक ही छत के नीचे पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया जाना था। यह भी पढ़ें- Banda News: बांदा डिपो के 55 चालक-परिचालकों की संविदा समाप्ति का नोटिस यह भी पढ़ें- Kanpur News: आज लगने वाला परिवहन मेला निरस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...