Banda News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत भेंट किए पौधे
बांदा, जुलाई 6 -- Banda News: बांदा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर तहरीक-ए-इंसानियत द्वारा 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सौ पौधे भेंट किए। महिलाओं के खिलाफ हिंसा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे सामाजिक मुद्दों पर पिछले 20 वर्षों से सक्रिय वरिष्ठ समाजसेविका शबीना मुमताज ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अभियान से जुड़ते हुए संस्था को 100 पौधे भेंट किए। उन्होंने कच्चा तालाब स्थित कब्रिस्तान में अर्जुन, नीम और जामुन के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। शबीना ने कहा कि पेड़ लगाना केवल प्रकृति की रक्षा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य का निर्माण है। इस अवसर पर फ़राज़ खान, रेहान खान, हारून खान, मोहम्मद इम्तियाज़, मुबीना खान, मृत्युंजय सिंह, खुशनुमा खान, रिदान रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: 'एक पेड़ मां के नाम' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.