बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: बांदा। संवाददाता नौकरी न मिलने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि वह होमगार्ड समेत सेना व पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सफलता न मिलने से आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रीतम यादव ने कथित तौर पर होमगार्ड भर्ती में चयन न होने से आहत होकर सल्फास खा लिया। परिजन के अनुसार वह पिछले पांच-छह वर्षों से रेलवे, सेना और पुलिस की भर्तियों की तैयारी कर रहा था। हाल ही में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन किया था, लेकिन चयन सूची में नाम नहीं आने से परेशान था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: किशोर ने निगला विषाक्त पदार्थ, मौत शुक्रवार को वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला और मुरहा मोड़ के पास सल्फास खा लिया। राहगी...