बांदा, सितम्बर 9 -- Banda News: बांदा। जिलाधिकारी की ओर से गठित विभागीय टीमों ने संयुक्त रूप से गुरुवार को शहर के दो बड़े होटलों में छापा मारा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों जगह से दो-दो सैंपुल लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं फायर सेफ्टी की सुविधा मानक के अनुसार न होने पर नोटिस भेजी गई। जीएसटी विभाग ने भी दस्तावेज जांच के लिए अपने कब्जे में लिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट दिनेशचंद्र की अगुवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता, बीडीए प्रभारी एक्सईएन आरपी यादव, क्षेत्रीय अग्निशमन अधिकारी डॉ.मतलूब हुसैन, जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आदि गुरुवार को दोपहर कालूकुआं स्थित होटल आर्बिट पहुंचे। अधिकारियों ने अपने से संबंधित जांच पड़ताल की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि होटल आर्बिट से खोया व पनीर संदिग्ध मिलने पर नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गय...