बांदा, जुलाई 23 -- Banda News: अतर्रा। घर से निकले अज्ञात युवक का शव सड़क किनारे पड़ा पाया गया। उसकी पहचान कर ली गई है। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे थे। दोनो डॉक्टरो के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नशे की हालत में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की गई है। अतर्रा थाना क्षेत्र के इटरा खुर्द गांव के पास बुधवार को सड़क किनारे अज्ञात 35वर्षीय युवक का शव पड़ा ग्रामीणो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के गा्रमीणो से उसकी पहचान कराई गई लेकिन उसकी शिनाख्त नही हुई। यह भी पढ़ें- Banda News: दोस्तों के साथ घर से निकले युवक का सड़क किनारे मिला शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया में वायरल हुई फोटो से गुरूवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे देवीदी...