Banda News: हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
बांदा, जुलाई 8 -- Banda News: बबेरू। कोतवाली क्षेत्र परसौली गांव निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र बच्चा अपने सात वर्षीय बेटे आर्यन के साथ बुधवार को शाम बाइक पर बबेरू से परसौली गांव जा रहे थे। कमासिन रोड पर उनकी बाइक अचानक एक मवेशी से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आर्यन का उपचार यहीं चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.