Banda News: हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व बेटी घायल
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: अतर्रा। कस्बे से चार किलोमीटर दूर गड़रा नाला के पास गुरुवार देर शाम बोलेरो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर तीनों घायलों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर निवासी 32 वर्षीय पप्पू अपनी 30 वर्षीय पत्नी गुड़िया व 12 वर्षीय पुत्री देविका के साथ बाइक पर बांदा से गांव लौट रहे थे। गडरा नाला पुल पार कर कच्ची सड़क के नजदीक पहुंचे ही थे कि अतर्रा की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक तड़पते रहे। राहगीरों ने देखा तो घटना की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.