बांदा, अगस्त 28 -- Banda News: नरैनी। गधे की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शुक्लन टोला निवासी 32 वर्षीय संजय पुत्र छनुवा को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ लवलेश ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर संजय को नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...