बांदा, सितम्बर 12 -- Banda News: बबेरू। फाल्ट ठीक करते समय हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर लाइन मैन झुलस गया। उसे गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया गया। मरका थाना क्षेत्र के बहोल्ला पुरवा बभरौला निवासी 40 वर्षीय बुद्वपाल यादव पुत्र नत्थू यादव लाइन मैन है। वह गांव मे ही काम करता है। शनिवार शाम वह खंभे में चढ़ कर हाई टेंशन लाइन का फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर कर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...