बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। शहर के सर्वोदय नगर स्थित सीमेंट गोदाम के ध्वस्तीकरण के आदेश के खिलाफ दायर अपील हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अब व्यापारी ने शासन में अपील की है। वहां से निर्णय के बाद गोदाम ध्वस्त किया जाएगा। इसके पहले मंडलायुक्त न्यायालय ने कारोबारी की अपील खारिज दिया था। अपने फैसले में इसे हटाने के निर्देश दिए थे। सर्वोदय नगर के बाशिंदों ने जिलाधिकारी से सर्वोदय नगर चिल्ला रोड में बस्ती के बीच खुले शिवहरे ट्रेडर्स सीमेंट गोदाम को हटाने की गुहार लगाई थी। कहा था कि डस्ट से मोहल्ले के कई परिवार बीमारी का शिकार हो रहे हैं। प्रतिदिन सीमेंट की डस्ट से लोगों के किचन, बेडरूम, ड्राइंग रूम, लॉन व ऊपर वाले फ्लोर में आ रही है। दिनों रात ट्रकों से यहां सीमेंट उतारी जाती है। इसके बाद ट्रैक्टरों में लोड की जाती है। बांदा विकास प्र...