Banda News: हरियाली तीज महोत्सव में हुईं प्रतियोगिताएं
बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: अतर्रा। नगर के राज पैलेस में महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने सभी का उत्साह बढ़ाया। शैलजा गुप्ता, शिखा गुप्ता,ममता सिंह व उनकी टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई। महिलाओं ने झूले झूल, लोकगीत गाकर और नृत्य प्रस्तुत कर तीज का आनंद लिया। सरिता द्विवेदी ने कहा कि तीज का पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ ही हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाते हैं। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: तीज महोत्सव में झूला तो पड़ि गए अमुवा की डारि पै री.... गीत पर थिरकीं महिलाएं कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.