Banda News: हत्यारोपी चौकीदार व उसका बेटा गिरफ्तार, भेजा जेल
बांदा, नवम्बर 29 -- Banda News: पुनाहुर, संवाददाता। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव में दो दिन पहले आपसी विवाद में सांग और डंडे से पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी चौकीदार व उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सांग और डंडा भी बरामद कर लिया है। रविवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 27 नवंबर को बिसंडा के चौसड़ गांव में रहने वाले नत्थू ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे गांव के राजकरन चौकीदार ने दो लोगों के साथ मिलकर उनके पुत्र राममनोहर वर्मा और बेटे के साथ रहने वाली गांव की एक महिला पर सांग और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। राममनोहर के सिर पर तब तक सांग घोपते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई, जबकि महिला ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.