Banda News: हड़ताल होने से नहीं खुला समिति का ताला
बांदा, अक्टूबर 7 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा की बी-पैक्स सहकारी समिति में बुधवार को खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सुबह से ही समिति में ताला लटका रहा। खाद लेने आए किसान पप्पू ने बताया कि बोआई चल रही है, बड़ी मुश्किल से समय निकालकर खाद लेने आए थे। खाद लेने में पहले से ही बड़ी दिक्कत होती है, ऊपर से समिति बंद है। सहकारी समिति के सचिव पवन त्रिपाठी ने बताया कि हम सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और लखनऊ आए हुए हैं। समिति में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यह भी पढ़ें- सहकारी समिति कर्मी सातवें दिन भी हड़ताल पर लखनऊ से लौटने के बाद ही वितरण शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Banda News: दोपहर बाद खत्म हो गई खाद, वापस लौटे किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.