बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: बांदा। रबी सीजन के लिए किसानों के लिए यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। सहकारिता विभाग के अनुसार, जनपद में खाद की कोई कमी नहीं है। दूसरी ओर, शासन द्वारा हड़ताल पर रोक लगाए जाने के बावजूद आंदोलन पर अड़े 18 बी-पैक्स सचिवों के खिलाफ विभाग ने निलंबन की सख्त कार्रवाई शुरू करते हुए नोटिस जारी कर दिया है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) अंसल कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर 2026 तक बांदा के विभिन्न बिक्री केंद्रों पर 1291.390 मीट्रिक टन यूरिया, 1210.100 मीट्रिक टन डीएपी और 156.125 मीट्रिक टन एनपीके खाद उपलब्ध है। इसमें से विभिन्न सहकारी समितियों और एग्रीजंक्शन केंद्रों द्वारा बड़े पैमाने पर खाद का वितरण भी किया जा चुका है। इसके अलावा बुधवार को पीसीएफ गोदाम से अतर्रा सहकारी क्रय-विक्रय और 8...