Banda News: हंसिया से पिता को काटने वाले बेटे को भेजा जेल
बांदा, अक्टूबर 31 -- Banda News: बांदा,संवाददाता। पत्नी के मायके चले जाने से परेशान युवक ने पिता को हंसिया से काट कर हत्या कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई बिल्ला ने आरोपी भतीजे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया। न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाधा पुरवा निवासी देशराज ने बताया कि उसका 70वर्षीय चाचा मोतीलाल पुत्र दुलुवा शुक्रवार की रात कमरे में बैठा चाय बना रहा था। तभी नशे में पुत्र नीलम मौके पर पहुंच गया और गाली गलौज करने लगा। मोतीलाल ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पुत्र नीलम ने मोतीलाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.