Banda News: स्वास्थ्य शिविर में 350 ने कराई जांच
बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: बांदा। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय सुंदर सिंह कछवाह की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को जमालपुर पंचायत भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 350 ग्रामीणों ने जांच कराई। राज्यमंत्री रामकेश निषाद व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ने विमल सिंह, डीजीसी विजय बहादुर सिंह परिहार,जगराम सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। निःशुल्क चश्मे व दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के बुजुर्ग महिला-पुरुषों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिंह चंदेल, शिवपूजन सिंह कछवाह, रामप्रसाद सोनी एडवोकेट, विपिन मिश्रा एडवोकेट, प्रधान प्रतिनिधि जीतेन्द्र शुक्ला ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.