Banda News: स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों की हुई जांच
बांदा, अगस्त 26 -- Banda News: अतर्रा। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय अतर्रा की ओर से ग्राम बहेरी में बुधवार को स्वास्थ शिविर लगाया गया। रोगियों को बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण करके औषधि दी गई। विशेषज्ञों ने बीमारियों से बचाव इलाज के बारे में जानकारी दी। आसपास के कई गांवों से 138 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बीमारी के अनुसार उन्हें दवाएं दी गईं। कैंप में डॉ.विभुकांत, डॉ.सूर्य प्रकाश, डॉ.अनिल त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, देव दास, विशंभर का विशेष योगदान रहा। इंटर्न छात्र विकास मौर्या, सचिन कुमार अभिषेक, सचिन बंशीवाल, छाया कुमारी, सौम्या पांडेय भी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.