Banda News: स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदान आज
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: बांदा। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए शुक्रवार को जिले के 22 मतदेय स्थलों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया। मतदान को सकुशल व पारदर्शी कराने के लिए पांच जोनल, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 22 माइक्रो आब्जर्बर की तैनाती की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार धर्मेंद्र की देखरेख में गुरुवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियों को मतपेटिकाएं तथा चुनाव संबंधी लेखन सामग्री किट व मतपत्र आदि जरूरी सामग्री देकर मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियां सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ अपने-अपने बूथों पर पहुंची। इनके साथ सुरक्षा कर्मी भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि सुरक्षित व शांति पूर्ण माहौल में चुनाव कराना चुनाव आयोग का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.