बांदा, नवम्बर 28 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के बाहर तिराहे पर मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने की है। मृतक शराब का आदी बताया जा रहा है जो मांगकर अपना गुजारा करता था। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के निम्नीपार मोहल्ला निवासी विवेक ने बताया कि उनके 32 वर्षीय चचेरे भाई दीपक कुमार का शव बीती 26 नवंबर को रेलवे स्टेशन के बाहर तिराहे पर पड़ा मिला था। पुलिस की ओर से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में शव की फोटो साझा किए जाने पर परिजनों को सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी पहुंचकर शव की पहचान दीपक कुमार के रूप में की।

मृतक की पहचान और परिजनों को मिली सूचना चचेरे भाई विवेक के अनुसार, दीपक न...