बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: बांदा। शहर में बिना आवासीय मान्यता संचालित हो रहे बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो बच्चों के मौत मामले में पुलिस ने चौथे दिन प्रबंधक और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अपने बेटों को खोने के बाद परिजनों ने हार नहीं मानी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है, हालांकि परिजन अभी इससे संतुष्ट नहीं हैं, उनका कहना है कि प्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। चिल्ला थाने के महेंदू गांव निवासी पूर्व फौजी विजय बहादुर ने तहरीर में बताया कि उनके नौ वर्षीय नाती अरुण कुमार व 13 वर्षीय उत्कर्ष शहर के झील का पुरवा स्थित बीएल आवासीय विद्यालय में पढ़ते थे। 17 अगस्त को सुबह सात बजे बड़े बेटे उत्कर्ष ने फोन कर बताया कि अरुण तबियत ज्यादा खराब है। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मेडिकल कॉल...