Banda News: स्कूल गई किशोरी दो दिन से लापता
बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: बांदा। स्कूल गई किशोरी लापता हो गई। देर शाम तक जब वह घर नही पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बदौसा रोड़ स्थित एक विद्यालय में पढ़ती है। वह बुधवार को स्कूल गई थी। वहीं से वह लापता हो गई। देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश किया। स्कूल में पता किया तो पता चला कि वह दोपहर 12 बजे चली गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.