Banda News: स्कूलों में अनाधिकृत प्रवेश व वीडियो बनाने पर लगे रोक: डीएम
बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: बांदा, संवाददाता । विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पंचायत भवनों में सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। साथ ही खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में अनधिकृत रूप से किसी व्यक्ति का प्रवेश न हो, बिना अनुमति स्कूल परिसर में वीडियो बनाने की अनुमति न दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक समिति को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सचिवों व पंचायत सहायकों की रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए गए। शौचालय निर्माण में बड़ोखर खुर्द, कमासिन समेत कुछ ब्लॉकों की खराब प्रगति पर स्पष्टीकरण मांगा गया। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में अनाधिकृत प्रवेश पर लगे रोक : डीएम आवास योजना में नरैनी, बड़ोखर खुर्द व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.