Banda News: सौतेली बेटी और दामाद ने हड़पी महिला की पेंशन, मारपीट कर घर से निकाला
बांदा, सितम्बर 20 -- Banda News: बदौसा। बदौसा थाना क्षेत्र में महिला की ममता का फायदा उठा सौतेली बेटी, दामाद और सौतेले बेटे ने फर्जीवाड़ा किया। आरोपियों ने धोखे से विधवा महिला के खाते से लाखों रुपये की पेंशन अपने खातों में ट्रांसफर कर ली। इतना ही नहीं, विरोध करने पर पीड़िता और उसके बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद सीजेएम के आदेश पर बदौसा थाना पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नरैनी थाना क्षेत्र के पठकन टोलास्बा निवासी पीड़िता गोमती ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया विवाह साल 2004 में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विजय कुमार निवासी बदौसा के साथ उनकी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद हुआ था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.