Banda News: सोलर लाइट के नीचे सजा जुए का फड़, दो दबोचे, तीन भागे
बांदा, नवम्बर 7 -- अमलोर में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार Banda News: पैलानी। संवाददाता थाना पैलानी पुलिस ने ग्राम अमलोर में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को देखकर मौके से तीन अन्य जुआरी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने फड़ और अमली जामा-तलाशी से कुल 2380 रुपये नगद बरामद किए हैं। उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलोर में सड़क किनारे लगी सोलर लाइट के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। मौके पर घेराबंदी कर मौके से दो व्यक्तियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेन्द्र सिंह उर्फ चुनु सिंह पुत्र रामफल सिंह और रामदेव सिंह पुत्र भगवानदीन निवासीगण ग्राम अमलोर के रूप में हुई है। जामा-तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.