बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा। सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान एवं 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मुख्य अतिथि ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को सम्मानित किया। साथ ही सुपोषित एवं स्वस्थ बच्चों के माता-पिता को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया। कार्यक्रम का थीम 'सेवा ही संकल्प-सेवा मेरा योगदान' रहा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 123 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगा विशेष कैंप, 205 महिलाओं ने जमा किया आवेदन इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत...