बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास सेवानिवृत्त मेजर के बेटे का शव पड़ा मिला है। जिससे सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच शहर कोतवाली क्षेत्र के कालूकुआं, तुलसी विहार कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय दीपेश यादव का शव मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे आरटीओ कार्यालय अतर्रा रोड बाईपास से गुजरी रेल लाइन के पास पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, युवक की शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी।

परिजनों की आशंका दीपेश यादव के ममेरे भाई धीरेंद्र यादव ने बताया कि दीपेश अपने घर से सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से निकला था। वह वहां कैसे पहुंचा यह संदेह के घेरे में है। परिजनों ने किसी अज्ञात पर शक न ...