बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। मटौंध थाने की पुलिस ने दीवार पर सेंधमारी कर गहने चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी के आभूषण, 2900 नगद रुपये समेत अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए। उप निरीक्षक काशीराम यादव ने बताया कि गुरुवार को थाना मटौंध पुलिस ने दीवार तोड़कर आभूषण चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय आरोपी पिण्टू पुत्र नन्दकिशोर निवासी इन्द्रपुर थाना किसनी मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। बताया कि मटौंध के इन्द्रजीत प्रजापति ने 13 मई की रात घर की दीवार तोड़कर आभूषण चोरी कर लेने के संबंध में सूचना दी थी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। गुरुवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान अभियुक्त को गोयरा तिराहा थाना मटौंध के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब...