बांदा, जुलाई 20 -- Banda News: बांदा। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को सेंट जॉर्ज स्कूल एवं कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी और कहा कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। नियमों के पालन के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंडलीय समन्वयक एवं मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्रा, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य अल्बर्ट रस्किन, अजीत, पुलकित आदि रहे। यह भी पढ़ें- Hazar...