बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बबेरु, संवाददाता। कस्बे के कमासिन रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रात्रिकालीन रामलीला में सूर्पणखा की नाक कटने, खर-दूषण वध, रावण द्वारा सीता हरण तथा रावण और गिद्धराज जटायु के बीच हुए युद्ध का भव्य एवं मनमोहक मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बबेरू की यह ऐतिहासिक रामलीला स्वामी बीर दास बाबा की अनुकंपा से पिछले 180 वर्षों से निरंतर आयोजित होती आ रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी रामलीला का मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक रामलीला मैदान पहुंचे। मंचन के दौरान भगवान श्रीराम की भूमिका तन्मय पाण्डेय, लक्ष्मण की भूमिका राघव पाण्डेय, सीता की भूमिका रुद्र मिश्रा, सूर्पणखा की भूमिका बुद्धसेन अग्रहरि तथा रावण की भूमिका रविशंकर पाण्डेय ने निभाई। यह भी ...