Banda News: सूने मकान से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: अतर्रा। अतर्रा कस्बे के बजरंग नगर मोहल्ले में सूने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ' अतर्रा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी रूप सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात व आठ हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषणों में परिवार के सदस्यों और बहन के विवाह में मिले सोने के हार, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, नथ, झुमके समेत बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण शामिल हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना की सूचना पहले भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर अब औपचारिक एफआईआर दर्ज कराई गई। उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.