बांदा, अगस्त 10 -- Banda News: बांदा। बांदा के तुलसीनगर में सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने करीब दस लाख रुपये के जेवर और 32 हजार रुपये नकद पार कर दिए। हैरानी की बात यह रही कि चोरी के बाद चोरों ने घर में इत्मिनान से शराब पी और किचन में खाना बनाकर खाया। पति की मौत के बाद तेरहवीं के लिए बहन के घर महोबा गई महिला रविवार शाम लौटी तो घर का सामान बिखरा और आलमारी का लॉकर टूटा मिला। शहर के तुलसी नगर (पद्मा हाउस के पास) तिंदवारी रोड निवासी पिंकी सिंह पत्नी रावेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति रावेंद्र सिंह का पिछले माह 23 जुलाई को निधन हो गया था। चार दिन पहले तेरहवीं के बाद वह बहन के यहां महोबा गई थीं। मकान में ताला बंद था। रविवार शाम वह महोबा से लौटीं तो गेट का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो चार ताले टूटे थे। बेडरूम में अलमा...