Banda News: सूने घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी ले गए चोर
बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के कबीर नगर में सूने घर को निशाना बना चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। घटना उस समय हुई जब पीड़ित परिवार बाहर गया था। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। कबीर नगर निवासी शिवप्रसाद कोरी ने बताया 13 अगस्त को सुबह 08 बजे गल्ले की दुकान पर गए थे। दोपहर 12 बजे पत्नी रायादेवी भी खाना लेकर दुकान पर चली गईं, जिससे घर पर कोई नहीं था। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच सूने घर का फायदा उठा चोर ने घर में रखी सेफ को तोड़ दो सोने की चूड़ी, एक जोड़ी कान के कुण्डल, एक नाक की बेसर, एक मंगलसूत्र, करीब 10 ग्राम वजन की एक सोने की चेन, 10 तोला चाँदी की पायल, चाँदी की बिछिया और सेफ में रखी करीब Rs.1000 की नकदी चोरी कर ली। शाम को जब परिवार वापस घर लौटा, तो सामान बिखरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.