Banda News: सूझबूझ से पकड़ा टप्पेबाज, तीन लाख रुपये लुटने से बचे
बांदा, अक्टूबर 22 -- Banda News: अतर्रा (बांदा)। कस्बे में टप्पेबाजी की कोशिश कर रहे दो नाबालिगों में से एक को युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए पकड़ लिया। दोनों ने कपड़ों पर गंदगी डालकर युवक का ध्यान भटकाया और रुपये से भरा बैग लेकर भागने की कोशिश की। हालांकि, युवक की सतर्कता से तीन लाख रुपये सुरक्षित बच गए। पकड़े गए नौ वर्षीय बालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, बिसंडा निवासी वैभव ने गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे गगेही रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे। उसने रकम बैग में रखकर मोटरसाइकिल के हैंडल पर टांग दी। बैंक से कुछ दूर जाने पर बाइक पंचर हो गई। इस पर वह पास की एक दुकान पर बाइक ठीक कराने पहुंचा। इसी दौरान एक बालक ने वैभव के कपड़ों पर बिस्कुट का घोल डाल दिया। इसके बाद कपड़ों पर गंदगी पड़े होने की जानकारी देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.