बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: बांदा। कलेक्ट्रेट चौराहे से अशोक लॉट, संकटमोचन होते हुये मुक्तिधाम मार्ग पर मार्ग चौड़ीकरण का कार्य किया जाना है। इस कार्य को पूरा करने के लिए मार्ग मे आने वाले विद्युत पोलो के हटाने के लिए पांच से आठ जुलाई तक सुबह 09:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र, संकट मोचन से पोषित होने वाले 11 के.वी मुक्तिधाम फीडर एवं संकटमोचन फीडर के शटडाउन होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...