Banda News: सुनवाई में कोर्ट पहुंचे बर्खास्त एसपी मणिलाल व आरोपी ब्रह्मदत्त
बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत मामले में मंगलवार को मुख्य आरोपी महोबा के बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार व सहयोगी ब्रह्मदत्त शुक्ला सुबह 11 बजे ही कोर्ट पहुंच गए और हाजिरी लगाने का इंतजार करते रहे। हालांकि दोनों के बयान नहीं दर्ज हो सके। अन्य तीन आरोपी के अधिवक्ताओं ने न्यायालय में माफी हाजिरी लगाई। मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में महोबा के आरोपी बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार, कबरई के पूर्व थानाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला व मामले में सहयोगी रहे सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी व अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपाइटर ब्रह्मदत्त शुक्ला के मंगलवार को बयान दर्ज होने थे। मणिलाल पाटीदार व ब्रह्मदत्त शुक्ला सुबह 11 बजे के करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.