Banda News: सीसीटीवी कैमरों में मिट्टी पोतकर चोर ले उड़े छह लाख रुपये नकदी
बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: बांदा। संवाददाता। चोरों ने मंडी समिति स्थित गल्ला दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में मिट्टी पोतने के बाद ताला तोड़कर छह लाख रुपये नगद के अलावा दुकान के मंदिर में रखे 12 चांदी के सिक्के लेकर चोर फरार हो गए। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच व फॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस से चोरों को गिरफ्तार करते हुए घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी रामबाबू गुप्ता की तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति में गल्ला आढ़त की दुकान है। शुक्रवार को व्यापारी रामबाबू गु्प्ता अपनी पत्नी को टीईटी की परीक्षा दिलाने चित्रकूट चला गया था। शनिवार सुबह मुनीम दुकान पहुंचा तो शटर के ताले टूटे पड़े थे। अलमारी का लाकर टूटा था। मुनीम ने घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.