बांदा, अगस्त 20 -- Banda News: नरैनी। क्षेत्रीय विधायक ने ओम मणी वर्मा ने मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर क्षेत्र की कई विकास योजनाओं के विषय में मांग की। विधायक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहपुर में प्रस्तावित विद्युत उपखण्ड हेतु धनराशि आवंटित कराने , ग्राम पंचायत गुढ़ा के मजरा बरछा से सढ़ा ग्राम पंचायत के मध्य जर्जर एवं गड्ढों युक्त प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बने मार्ग को लोकनिर्माण विभाग में परिवर्तित कराने , अति पिछड़े कालिंजर क्षेत्र के गांवों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय खुलवाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हुए विद्युत ट्रांसफार्मर शीघ्रता से लगवाने की मांग की । इसी तरह अन्य समस्याओं को भी उठाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...