बांदा, सितम्बर 28 -- Banda News: पैलानी। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा ने जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और अस्पताल से संबंधित निर्धारित मानकों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर केंद्र को यह उपलब्धि मिली है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक यादव के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।केंद्र की टीम द्वारा शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।अधीक्षक डॉ.दीपक यादव ने उपलब्धि का श्रेय चिकित्सकों,स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों की टीम भावना व मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं क...