Banda News: सीएम के जाते ही अंधेरे में डूबा शहर, बिजली गुल
बांदा, जुलाई 9 -- Banda News: बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति हुई। मौसम ने भी साथ दिया तो बिजली विभाग ने चैन की सांस ली। उनके जाते ही गुरुवार को शाम से पूरे शहर में लाइट कटौती का दौर शुरू हुआ तो देर रात तक चलता रहा। बारिश के बीच पीलीकोठी उप केंद्र में 33केवी लाइन ट्रिप होने से स्टेशन रोड, छोटी बाजार, अलीगंज, टेलीफोन टावर सहित अन्य फीडरों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों की टीम निकली तो फाल्ट तलाशने में काफी समय लगा। बाद में पता चला कि पद्माकर चौराहे का ट्रांसफार्मर जवाब दे गया। वहां नया ट्रांसफार्मर रखाया गया। महिला थाना व पंजाबी कालोनी के पास लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति पटरी से उतर गई। भूरागढ़ व तुलसीनगर फीडर से जुड़े शहर के वार्डों में बिजली के बिना लोग परेशान रहे। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.