बांदा, जुलाई 7 -- Banda News: बांदा। एक तरफ जनपद में मुख्यमंत्री के आगमन पर पौधरोपण की तैयारी चल रही है।वहीं दूसरी तरफ हरे पेड़ों पर आरी चल रही है। इसको लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। शहर के महोखर बाईपास के पास चौराहा सुंदरीकरण किया गया है। चौराहे के पास सड़क किनारे लगे छायादार हरे भरे पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। उधर डीएफओ अरविंद सिंह से संपर्क किया गया लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...