बांदा, अगस्त 14 -- Banda News: नरैनी। संवाददाता सीएचसी नरैनी से रेफर प्रसूता ने अस्पताल परिसर में बच्चे को जन्म दे दिया। जिसके बाद में कार्यवाई के डर से स्वास्थ कर्मियों ने जच्चा बच्चा को स्ट्रेचर पर लिटाकर अस्पताल ले गए।

प्रसूति की स्थिति गिरवां थाना क्षेत्र के बरई मानपुर निवासी की एक महिला शिवानी अपने मायका मुगौरा की महिलाओं के साथ दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में प्रसव कराने आयी थी।अस्पताल की स्टाफ नर्स ने यह कहकर इसे यहां से रेफर कर दिया कि उसके शरीर में खून की कमीं है। इसलिए बांदा जाना पड़ेगा। दर्द से कराह रही महिला के परिजनों के साथ बांदा के सरकारी अस्पताल जाने के लिए बस स्टैंड तक आयी लेकिन प्रसव पीड़ा अधिक होने के कारण यह महिला फिर सीएचसी लौट आयी, लेकिन तैनात स्टाफ नर्स ने अपना फर्ज नहीं निभाया। अस्पताल में भर्ती करने की बजाय ...