Banda News: सीएचसी में प्रसव के नाम पर वसूली का आरोप
बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बबेरू। महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पैसा वसूली करने का आरोप लगाया और अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही करने मांग की। हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर निवासी निशा देवी पत्नी अभिषेक साहू ने चिकित्साधिकारी डॉ ऋषिकेश सिंह को दिए शिकायती पत्र देकर बताया 21 अक्टूबर को सीएचसी बबेरू में डिलीवरी हुई थी। नर्स ने डिलीवरी के नाम पर पैसे की मांगे रुपये नहीं देने पर जच्चा-बच्चा का सही तरीके से देखभाल न करने और रेफर व डिस्चार्ज की धमकी दी। नवजात शिशु को लगने वाले टीके लगाने के नाम पर रुपयों की मांग की। पीड़िता ने बताया शासन से नवजात बच्चों को निशुल्क टीके लगाने का प्रावधान है। पीड़िता ने चिकित्साधिकारी से मामले की जांच करा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ.ऋषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.