Banda News: सिम रिचार्ज के बहाने प्रेमी संग फरार हुई किशोरी
बांदा, अक्टूबर 8 -- Banda News: बदौसा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी घर से मोबाइल रिचार्ज कराने के बहाने निकली और प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह अपने साथ घर से नकदी व जेवर भी ले गई। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया पांच अक्टूबर को बेटी सुबह 11 बजे घर से निकली थी। मां से बताया वह कपड़े सिलवाने और मोबाइल रिचार्ज कराने फतेहंगज जा रही है। जब शाम तक वह घर नहीं आई तो खोजबीन की। दूसरे दिन साले ने फोन किया कि किशोरी को कर्वी स्टेशन में देखा गया है। उसके साथ बिसंडा थाने के पवई गांव निवासी भुरवा उर्फ उल्लू विश्वकर्मा और कमासिन के बेर्रांव निवासी कुलदीप पुत्र जय कुमार विश्वकर्मा भी थे। यही दोनों लोग बेटी को बहलाकर ले गए हैं। बेटी अपने साथ चांदी व सोने के जेवर तथा 50 हजार रुपये नकदी ले गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.