Banda News: सिपाही ने बच्ची के लिए दिया खून
बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: बांदा। बीमार चल रही एक जरुरतमंद मासूम बच्ची के लिए एक सिपाही ने रक्त दिया है। थाना बिसनडा की चौकी सिंघपुर क्षेत्र के रहने वाले भैरव सविता की तीन वर्ष की बेटी संजना सविता काफी दिनों से बीमार थी, भैरव ने बच्ची को कई जगह दिखाया लेकिन उसे कोई आराम नहीं मिला तब भैरव अपनी बच्ची को ले कर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां बाल्य एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने बुखार और खून की कमी बताई। साथ ही जल्द से जल्द खून चढ़वाने की सलाह दी भैरव के पास कोई डोनर नहीं था वो अपनी बच्ची के लिए काफी परेशान हो रहे थे। जानकारी मिलने पर सिंघपुर चौकी के सिपाही अनमोल गौतम ने मंगलवार को रक्तदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.