बांदा, नवम्बर 5 -- Banda News: पैलानी (बांदा)। संवाददाता वेतन वृद्वि और सुविधाओं को लेकर सिक्योरिटी गार्डों ने मैनेजर और अन्य स्टाफ को तीन घंटे तक कमरे में बंदकर बाहर से ताला डालकर धरने पर बैठ गए। सिक्योरिटी गार्ड के हेड आफीसर के आश्वासन पर ताला खोला गया।तहसील पैलानी के अलोना गांव में बने अवाडा कंपनी द्वारा पावर प्लांट जो 1500 बीघे मे बना है। यहां पर 70 मेगावाट का सोलर प्लांट संचालित है जिसमें तीन सुपरवाइजर वह 30 गार्ड की तैनाती है। गार्ड अनुज सिंह ने बताया कि 3 साल से पायनियर सिक्योरिटी सॉल्यूशन कंपनी के द्वारा यहां पर गार्ड की नौकरी कर रहे है। तीन साल से वेतन नही बढ़ाया गया है। ठंड से बचने के लिए इंतजाम नहीं है। पानी पीने के भी व्यवस्था नहीं है अगर किसी को करंट लग जाता है तो त्वरित इलाज की सुविधा नहीं है। बार बार कहने के बावजूद भी अवाडा...