बांदा, अक्टूबर 18 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली के रमपुरवा अंश मुरवल निवासी श्यामलाल ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शुक्रवार को शाम छह बजे श्यामलाल अपने पुत्र माखन के साथ खेतों में पानी लगाने के बाद घर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही सुरेंद्र कुमार, रमेश व भाई नरेश ने रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारापीटा। रिपोर्ट लिखवाने पर हत्या करने की धमकी दी। माखन की सोने की माला कहीं गिर गई। पुलिस ने सुरेंद्र, रमेश व नरेश खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...