Banda News: सास से विवाद होने पर बहू ने जहर खाकर जान दी
बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। पुत्र को पीटने को लेकर सास से हुए विवाद पर सूने घर में बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव निवासी सुरजीत ने बताया कि उसकी 25वर्षीय पत्नी रजनी शुक्रवार की दोपहर घर पर अकेली थी। तभी सूना मौका देख उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। खेत से घर लौटे परिजनो ने देखा तो वह अचेत पड़ी थी। उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति का कहना है कि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.