Banda News: सावन पहले के दिन शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
बांदा, जुलाई 30 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। सावन माह के पहले दिन गुरुवार को केन के तट पर स्थित पौराणिक बामदेश्वर महादेव मंदिर समेत अन्य शिवमंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शिव लिंग का जलाभिषेक और पूजन किया। गंगाजल, धूप, दीप, अक्षत,बेलपत्र, मिष्ठान, चंदन आदि चढ़ाकर खुशहाली की कामना की। भोले के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। संकट मोचन मंदिर में दर्शन के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रावण मास के पहले दिन गुरुवार को सुबह से कालिंजर स्थित भगवान नीलकंठ मंदिर और शहर के बामदेश्वर मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यह भी पढ़ें- Jhansi News: देवों के देव महादेव की भक्ति में डूबी रानी की नगरी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही भक्तों की लाइन लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.